राजनारायण | वैनी(रॉबर्ट्सगंज ), सोनभद्र
रायपुर थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने की।
इस दौरान कुल पांच फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से तीन मामले राजस्व से संबंधित थे, जबकि दो पुलिस से जुड़े थे। मौके पर ही दो पुलिस संबंधित मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
शेष तीन राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विभाग को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, चार पुराने लंबित मामलों में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों और ग्रामीणों के अलावा नायब तहसीलदार विजयगढ़, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे।